अफीम, खस-खस, पोस्त की अवैध खेती पर अब लगेगी रोक-पढ़े खबर क्या है पूरा मामला..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में बुद्धवार को जनपद में अफीम, खस-खस, पोस्त की अवैध खेती रोकने सम्बन्धी एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अफीम, खस-खस पोस्त की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अफीम की अवैध खेती की शिकायत मिलने पर पुलिस तथा राजस्व विभाग द्वारा तुरन्त कार्यवाही अमल में लाई जाये और खेती को तत्काल नष्ट किया जाये।

 

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की डिमाण्ड खत्म हो और मार्केट में उपलब्ध न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की डिमाण्ड खत्म करने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाये तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल, काॅलेजों आदि के साथ ही युवा पीढ़ी को जागरूक करने पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में वृहद्ध स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाये।

 

जिलाधिकारी ने युवा पीढ़ी में दुव्र्यसन भगाने एवं सृजन का संचार करने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जागरूकता हेतु स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के प्रति जागरूक करने हेतु स्लोगन बुक तैयार की जा रही है। बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सुनीता रतूड़ी, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, प्रतिनिधि गायत्री परिवार से चन्द्रसेन गंगवार, अनुज कुमार सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *