निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी के स्वास्थ्य में सुधार,  जल्दी ही समर्थकों के बीच होंगी संध्या..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था जिस कारण से उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बताया जा रहा है कि शनिवार को संध्या डालाकोटी चुनाव प्रचार के दौरान अचानक गश खाकर गिर गई जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के अनुसार उनकी सेहत अब ठीक है।

 

चुनाव प्रचार में अत्यधिक थकान को इसकी वजह बताया जा रहा है। बता दें कि शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था, लिहाजा सभी प्रत्याशी प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंके हुए थे। लालकुआं सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी भी अपना प्रचार कर रहीं थी कि इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर पड़ी।

 

उन्हें आनन फानन में बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संध्या डालाकोटी के पति किरण डालाकोटी ने बताया कि वह स्वस्थ हैं और जल्द ही अपने समर्थकों के बीच पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *