रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रही दुर्गा पूजा में चेयरपर्सन मीना शर्मा ने किया प्रतिभाग…. 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने रविवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रही दुर्गा पूजाओ में प्रतिभाग किया l

 

 

इससे पूर्व मीना शर्मा प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ इंदिरा आदर्श बंगाली कॉलोनी राजीव नगर संजय नगर और रविंद्र नगर में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में पहुंची l जहां उन्होंने मां दुर्गा के सम्मुख पूजा अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की l

 

 

 

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा संजय आइस अशोक मंडल विधान सरकार खगोपती विश्वास शिवपद सरकार बाबू विश्वकर्मा महेंद्र कुमार विकास मलिक रणजीत तिवारी डॉक्टर नीरज शिवकुमार शिबू सुनील विश्वास आसित बाला सतनाम सिंह आनंद शर्मा मानसिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l इस अवसर पर दुर्गा मंदिर कमेटी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत भी किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *