हल्द्वानी में-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया सत्याग्रह…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश…..

हल्द्वानी- हल्द्वानी में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित होकर मोदी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए सत्याग्रह किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आज देश में लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही है राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है

 

देश का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है उन्हें अपील करने का तक मौका नहीं दिया गया जल्दबाजी में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डर गई है और उच्चतम न्यायालय से राहुल गांधी को न्याय मिलेगा, जनता भाजपा सरकार को 2024 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

 

वहीं कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने भी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही सरकार डरी हुई है इसलिए इस तरह के तानाशाहपूर्ण कदम उठा रही है मगर राहुल गांधी और कांग्रेसी किसी से डरने वाले नहीं है, 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार में पुनः वापसी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *