रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (विधायक दिलीप रावत ने सीएम धामी को लिखी चिट्ठी उच्चस्तरीय जांच की मांग कहा खुद सकते हैं भ्रष्टाचार के राज) देहरादून उत्तराखंड वन विभाग इस समय अपनी ही पार्टी के विधायक के निशाने पर हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चिट्ठी लिखकर वन विभाग पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाएं है। लैंसडाउन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने वन विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित एक चिठ्ठी लिखी है।इस चिट्ठी में आरोप है कि वन विभाग के कई निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। पेड़ों को कांटे जाने से लेकर सभी अवैध काम वन विभाग के स्तर पर किए जा रहे हैं। विधायक ने अपने पत्र में प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी का पक्ष लेते हुए लिखा कि एक ईमानदार अफसर को उसके पद से हटाया गया है, जबकि डीएफओ दीपक सिंह ने भी राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये है। ऐसे में इन आरोपों की उच्चस्तरीय जांच होती है तो भ्रष्टाचार के कई मामले खुल सकतें हैं। जबकि दो दिन पहले ही डीएफओ दीपक सिंह ने चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें बिना तथ्यों के ही डीएफओ के पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Related Posts
अराजकता की हर कोशिश पर पहली नजर,11 अत्याधुनिक वाहनों से निगरानी की जाएगी,-डीआईजी डा निलेश आनंद भरणे
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-(एम सलीम खान) अराजकता की हर कोशिश पर पैनी नजर रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए…
देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर: रेखा आर्या……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल…
दुष्कर्म के आरोपी पिता को अदालत ने सुनाई सात साल की सजा…
ख़बर शेयर करें -साल 2019 का मामला आरोपी को देना होगा दस हजार रुपए का जुर्माना हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीक़ी) यहां अदालत…
