गौ सेवा एवं महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए मिला राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली……

ख़बर शेयर करें -

ढालवाला- मुनिकीरेती क्षेत्र की असहाय, लावारिस एवं बीमार गायों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने एवं महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्म निर्भर बनाने हेतु क्षेत्र की कर्मठ महिला श्रीमती रीना उनियाल को राज्य सरकार द्वारा राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया रीना उनियाल द्वारा क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों को अपने ट्रस्ट देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सिलाई, कम्प्यूटर, योग आदि व्यवसायों में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है

 

इस कार्य मे उनके पति योगेश उनियाल भी उन्हें सहयोग करते रहते है। रीना उनियाल द्वारा क्षेत्र की महिलाओं का स्वयं सहायता समूह का निर्माण कर उनसे जैविक खेती, सिलाई, बुनाई व अन्य उत्पादों का निर्माण करवा कर व उन्हें निजी संसाधनों से बाजार उपलब्ध करवा कर महिलाओं की आजीविका सम्बर्धन भी किया जा रहा है जिस हेतु उन्हें क्षेत्रीय स्तर, राज्य स्तर एवं केंद्रीय स्तर पर कई अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *