ठिठुरती ठंड से राहत दिलाने के लिए अनमोल फाउंडेशन ने दिव्यांगों, वृद्धों को वितरित किए कंबल……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- ठिठुरती ठंड से राहत दिलाने के लिए, अनमोल फाउंडेशन ने कुमार ग्रुप आफ कंपनीज रुद्रपुर के सहयोग से  दिव्यांगों, वृद्धों को वितरित किए कंबल अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के आवासीय स्कूल  काशीपुर में*कुमार ग्रुप आफ कंपनीज ऊधम सिंह नगर* की ओर से कंपनी के जीएम सौरभ अग्रवाल तथा एचआर हेड एच. सी. डोगरा ने दिव्यांगों को कड़कती ठंड में राहत देने के लिए कंबल वितरित किए।

 

इस  मौके पर उपस्थित कई दिव्यांगों बृद्ध व गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए दिव्यांगों तक यह राहत पहुंचाने के लिए डीडीआरसी ऊधम सिंह नगर के नोडल अधिकारी श्री सतीश कुमार चौहान ने अपने स्तर से सहयोगार्थ कंबल वितरित हेतु कुमार इन ग्रुप आफ इंडस्टरीज रूद्रपुर से संपर्क किया इस अवसर , अनमोल फाउंडेशन की सीईओ मीनाक्षी चौहान,  ने कुमार इंडस्ट्रीज ऑफ ग्रुप रुद्रपुर का धन्यवाद किया कि आप लोगों ने दिव्यांग बच्चों के लिए कंबल वितरण कियाऔर कहा कि हम जल्दी ही यहां पर दिव्यांग बच्चों का आवासीय स्कूल शुरू कर रहे हैं l

 

आकांक्षा मेगा बिष्ट प्रियांशु रावत एवं दिव्यांग जनों, वृद्ध महिलाओं आदि मौजूद थे। कुमार ग्रुप ऑफ कंपनी ने विगत दिनों दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने हेतु जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों को उनकी योग्यता व क्षमता के अनुसार नौकरी प्रदान करने हेतु में एक कैंप भी लगाया था। इस कैंप में कई दिव्यांगों ने भाग लिया। अति शीघ्र दिव्यांगों को उनकी योग्यता अनुसार सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *