चुनाव की तैयारी में जुटे थे नेता जी पुलिस ने कर दिया जिला बदर…पढ़े ख़बर…

ख़बर शेयर करें -

किच्छा- (एम सलीम खान) नेता जी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबो पर पानी फेर दिया। विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी कर रहे भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत राठौर को जिला प्रशासन ने जिला बदर कर दिया है।

 

गुरुवार को राठौर के घर के बाहर किच्छा कोतवाली पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया। राठौर ने अपनी पार्टी के नेताओं पर ही उत्पीड़न करने का आरोप लगा डाला। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत राठौर पिछले लंबे अरसे से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। लेकिन जिला प्रशासन ने श्रीकांत राठौर के उन मनसूबों पर पानी फेर दिया। आपकों बता दें कि श्रीकांत राठौर का आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे जिला प्रशासन ने जिला बदर कर दिया है।

 

गुरुवार को किच्छा कोतवाली पुलिस राठौर के घर पहुंची तो वह घर पर नहीं था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि वह नगर से बाहर है। भाजपा नेता राठौर ने पुलिस की इस कार्रवाई को अपनी ही पार्टी भाजपा के एक नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राठौर का कहना है कि उसकी ही पार्टी के एक वरिष्ठ नेता उसके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *