दरिंदगी देव नगरी ऋषिकेश में यूपी के रामपुर की युवती से सामूहिक दुष्कर्म….

ख़बर शेयर करें -

पिछले पांच दिनों से वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर रही थी युवती

पुलिस का दावा युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ

ऋषिकेश-(एम सलीम खान) अतिथि देवो भव की परंपरा को भी हवस के दरिंदों ने धूमिल कर दिया है। उत्तराखंड देव भूमि फिर एक बार लजित हो गई है। उत्तराखंड के की धर्म नगरी ऋषिकेश में वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर यूपी के रामपुर जनपद की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती को हवस के दरिंदों ने अपनी हवस मिटाने के लिए उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।यह मामला देव नगरी को शर्मसार करने वाला है। युवती का आरोप है कि एक य दो नहीं बल्कि कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

 

युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी बलवंत पंवार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया। युवती ने बताया कि वह पिछले एक महीने पहले हरिद्वार आई थी। हरिद्वार में उसका बैंग और मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इसके बाद वह ऋषिकेश आ गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है।

 

युवती के परिजनों से संपर्क किया तो बताया वह एक महीने पहले घर से हरिद्वार के निकलीं थी। इसके बाद वह ऋषिकेश में एक धाम में आकर रहने लगीं। परिजनों ने उसे धाम में ही छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक युवती बीते पांच दिनों से रेलवे स्टेशन पर ही रह रही थी।

युवती के पिता यूपी के रामपुर जनपद में एक आश्रम में कार्य किया करते हैं। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *