सत्संग में प्रतिभााग करने से धन्य होगा जीवनः महात्या सत्यबोधानन्द….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक रविवार को कुसुमखेड़ा उषा रूपक कालोनी में सत्संग का आयोजन किया जाता है। इस दौरान महात्मा सत्यबोधानंद भक्तों को सत्संग की महिमा का बखान करते हैं। इस दौरान भक्त विभिन्न भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना देते हैं।

 

इधर महात्मा सत्यबोधानंद ने एक बयान जारी कर कहा कि जो भी भक्त सत्संग में आकर प्रभू का ध्यान स्मरण करना चाहते हैं वे रविवार को एक बजे तक आश्रम में पहुंच जायें। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में मात्र तीन घंटे भी भक्त सत्संग में बिताये ंतो इससे जीवन तो धन्य होगा ही और आने वाली पीड़ी में इसका अच्छा संदेश जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *