नैनीताल- युवक की मौत के मामले में दोस्तों पर केस, मृतक के परिजनों को गुमराह करने का लगाया आरोप…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट पेट्रोल पंप के पास ढकिया ताल में बीते मंगलवार को रुद्रपुर से पांच युवक पहुंचे थे। ढकियाताल में नहाते समय संदिग्ध हालात में मोहित आर्या की मौत हो गई थी। उसे ताल डूबा छोड़ उसके चारों दोस्त उसके कपड़े व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए थे। मृतक के परिजनों व पुलिस की ओर से पूछताछ पर भी उन्होंने उन्हें गुमराह किया। ढकियाताल में मोहित का शव मिलने के बाद जब पूछताछ की तो युवकों ने कई कहानियां बनाईं।

 

पुलिस की छानबीन में मृतक के दोस्तों की घोर लापरवाही सामने आई जिस पर पुलिस ने उसके चारों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि मृतक के चार दोस्तों रुद्रपुर निवासी अंकित प्रजापति, सोनू, अक्षय, कृष्णा के खिलाफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए व 201के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *