देवभूमि में बिखरे होली के रंग, महिलाओं ने लिया होलिका पूजन, जगह जगह हर्षोल्लास……

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड होली के उत्सव में रंग गया है। आज पहाड़ से मैदान तक होलिका पूजन किया जा रहा है। सोमवार को रंग खेला जाएगा। शहर में जगह-जगह होलिका लगाई गई है। लोग विधि-विधान से होलिका पूजन कर रहे हैं। वहीं, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा देर रात समाप्त होगा। उसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा आज रविवार को पड़ रही है।

 

यह तिथि 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरू होकर 25 मार्च की दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। 24 मार्च को होलिका दहन के लिए रात 11:13 बजे से 12:27 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। आचार्य ने बताया, होलिका दहन की पूजा करने के लिए स्नान कर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह कर बैठ जाएं। गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं। सामग्री में रोली,

 

फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच से सात प्रकार के अनाज और एक लोटे में पानी रखें। विधि-विधान से पूजा करते हुए मिठाइयां और फल चढ़ाएं। होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नृसिंह की भी पूजा करें। उसके बाद होलिका की सात परिक्रमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *