किच्छा- देवभूमि को कलंकित करने का प्रयास, नही है देवभूमि में देवियां सुरक्षित, ताजा मामला किच्छा से सामने आया है जहां दूध लेकर घर लौट रही एक किशोरी से युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है,
साथी दुष्कर्म की घटना में सहयोग देने वाले 2 लोग भी शामिल हैं पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।किच्छा निवासी 12 वर्षीय किशोरी 6 अप्रैल को रात लगभग आठ बजे पास ही के घर में दूध लेने गई थी,
आरोप है जब वह दूध लेकर घर वापस आ रही थी तो पास ही रहने वाले युवक जो पहले से ही उसकी पुत्री पर बुरी नजर रखता था वह अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी नाबालिग पुत्री को घेर कर दूर खेत में झाड़ियों के पीछे ले गया जहां उसकी पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया ।
