मुख्यमंत्री धामी पहुँचे अजय भट्ट के नामांकन में। साथ ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन का आंखरी दिन है वहीं नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट ने भी अपना नामांकन किया। अजय भट्ट के नामांकन में मुख्यमंत्री धामी सहित कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक नैनीताल सरिता आर्य और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा रहे।

 

नामांकन में आए मुख्यमंत्री धामी ने कहा बीजेपी पांचो सीटों पर हर सीट में 5 लाख से ज्यादा वोटो से जीत दर्ज करेगी वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कांग्रेस में आज टिकट लेने वालों का अकाल पड़ा है।यही वजह है की कांग्रेस को आज प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

 

और ये दिखाता है की देश में जनता का मन फिर एक बार बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा बीजेपी उत्तराखंड की पांचो सीटें प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *