आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के ठहरने के स्थानों का किया गया स्थलीय निरीक्षण……..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जिलाधिकारी महोदय पौड़ी डॉ0 आशीष चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शान्तिपूर्वक एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में कंडोलिया में स्थित एसएसबी बैरिक वह नागदेव में स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में जाकर सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स एवं बाहरी

 

राज्यों से आने वाले जवानों के रहन-सहन (बिजली, पानी व शौचालय आदि) की व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई  का जायजा लिया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान जहां- जहां  कमियाँ पाई गई, उन्हे दुरूस्त करने के लिये सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवम ड्यूटी हेतु बाहर से आने वाले किसी भी कर्मचारी को कोई भी असुविधा न हो यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *