कोतवाल निलंबन में एक के बाद एक मोड़ – कोतवाल को फसाया गया था यौन शोषण में, अब बयान से पलटी युवती ने उठाया संगीन क़दम पढें पूरी ख़बर …..

ख़बर शेयर करें -

जसपुर के कोतवाल पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ रहा है, पहले लगाया आरोप, फिर आरोप से मुकरना, और अब आत्महत्या के प्रयास के बाद सुसाइड नोट मे कोतवाल को फसाने के पीछे की वजह का बताया जाना।जसपुर कोतवाल प्रकरण में युवती के द्वारा सुसाइड करने के प्रयास के बाद एक प्रेस नोट सामने आया है जिसमें जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को फसाने वाले के नाम का खुलासा किया है।

 

 

युवती ने लिखा है कि अगर वह कोतवाल को नहीं फंसाती तो उसके बेटे को जान का खतरा बताया है। युवती ने सुसाइड के प्रयास से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। युवती ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार और सभी अधिकारियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। और उसने इन सब के पीछे किसी विपुल का नाम लिया है, जिस पर आरोप लगाया कि वह इस महिला को ब्लैकमेल कर रहा था, और अगर युवती यह सब नहीं करती तो उसके बेटे को जान से मार देता,हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही अब युवती अपने आप को बचा रही है या फिर दूसरे को फंसा रही है यह पूरा मामला जांच का विषय है, और कब तक इस पूरे मामले में पुलिस दूध का दूध और पानी का पानी कर पाती है।

 

 

ऊधम सिंह नगर जनपद के जसपुर कोतवाली में तैनात रहे कोतवाल अशोक कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सस्पेंड कराने वाली और 1 दिन बाद अपने ब्यानों से पलट कर डीजीपी से मुलाकात कर इंस्पेक्टर अशोक कुमार के खिलाफ गलत शिकायत दर्ज कराने की बात कहने वाली युवती ने आज जसपुर खुर्द काशीपुर अपने आवास पर सुसाइड का प्रयास किया, हालांकि एक अधिवक्ता ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है वहीं सूत्रों की माने तो युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *