SSP NAINITAL के नेतृत्व में ड्रग्स फ्री देवभूमि का सपना हो रहा साकार……

ख़बर शेयर करें -

नशे के सौदागरों को नैनीताल पुलिस लगातार कर रही है गिरफ्तार…….

हल्द्वानी- नशीले इंजेक्शनों के माध्यम से युवाओं की नशों में जहर घोलने वाले युवक को नैनीताल पुलिस की ANTF टीम ने 19 नशीले इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा कड़ी चैकिंग कर लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है

 

इसी क्रम में श्री हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में ANTF टीम द्वारा कार्यवाही करते फायर स्टेशन हल्द्वानी से आगे 100 मीटर बाईपास रोड के पास हल्द्वानी से एक व्यक्ति को 19 प्रतिबन्धित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0- 330/2024 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम रिजवान मियाँ उर्फ बाबू पुत्र रसीद मियाँ निवासी इन्दिरा नगर काबुल का बगीचा वार्ड नं0-31 बनभूलपुरा नैनीताल पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम-

उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा

प्रभारी एएनटीएफ नैनीताल

कानि0अरविन्द सिंह कार्की

कानि0 सोनू सिंह –

कानि0 राजेन्द्र जोशी

कानि0 नवीन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *