जिंदगी और मौत के संघर्ष के बीच घायल टाईगर ने हारी ज़िन्दगी की जंग…..

ख़बर शेयर करें -

 

रामनगर-तराई पष्चिमी डिवीजन रामनगर में जिंदगी और मौत के संघर्ष के बीच एक बार फिर घायल टाइगर ने दम तोड़ दिया काफी लंबे समय से अपने घाव को लेकर जंगलों मे लड़खड़ाते हुए घूमता हुआ दिखाई दे रहा था।

 

ईको टुरिस्ट जोन फाटो में लम्बे समय से घायल चल रहे टाईगर को रेस्क्यू करने में वन विभाग को कामयाबी तो मिली लेकिन टाईगर रेस्क्यू करने की खुशी ज्यादा देर वन विभाग को रास नही आई टाईगर ने रेस्क्यू होने के कुछ घंटों बाद ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टाईगर लम्बे समय से गम्भीर घायल था

 

जिसके चलते टूरिस्टों की सुरक्षा को देखते हुए ईको टुरिस्ट जोन फाटो को प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने बंद कर दिया था वन विभाग के सामने अभी दूसरा टाईगर को रेस्क्यू करने की चुनौती बनी हुई हैं। वन विभाग की टीमें अब दूसरे घायल टाईगर को खोजने में लगी हुई हैं। अब जल्द ही ईको टुरिस्ट ज़ोन को पर्यटकों के लिए खोला जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *