हल्द्वानी में आपसी विवाद में  छोटा भाई बना बड़े भाई की जान का दुश्मन…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गड़ासे से हमला कर दिया और उनके दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पूरा मामला हीरानगर का है।

 

जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके छोटे भाई जिनके साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, वह आए दिन उनको और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता रहता है।

 

उसके द्वारा कल दुकान में पंहुचकर गाली-गलौज की गई, जिस पर उन्होंने उसका विरोध किया और उनके ऊपर गड़ासे से हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *