कुमाऊं मंडल के राजस्व क्षेत्र में हुआ तीन थाने और 6 चौकियों का शुभारंभ…..

ख़बर शेयर करें -

पहाड़ों में साइबर क्राइम सहित अन्य चुनौतियों को भी बेहतर तरीके से हैंडल करेगी पुलिस…… 

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीक़ी) कुमाऊं मंडल के राजस्व क्षेत्र में तीन थाने और 6 चौकियों का शुभारंभ कर दिया गया है। लेकिन इन थाने क्षेत्र में स्थानीय लोगों में विश्वसनीयता पैदा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, लिहाजा आईजी कुमाऊँ डॉ. नीलेश आनंद भरणे का कहना है की पुलिस राजस्व क्षेत्र में भी हर तरह के जागरूकता अभियान शुरू करेगी।

 

जिसमें लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही नशे के खिलाफ जागरूक करने जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।जिससे कि स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा किया जा सके, इसके अलावा राजस्व क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं को भी अब पुलिस कम करने का काम करेगी, आईजी ने बताया की कुमाऊँ मंडल में तीन थाने और आठ चौकियों का शुभारंभ किया गया है।

 

सभी जगह पर्याप्त मात्रा में फोर्स उपलब्ध हो इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं, साथ ही साइबर क्राइम सहित अन्य चुनौतियों को भी पहाड़ में पुलिस बेहतर तरीके से हैंडल कर सके इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *