कालाढूंगी के ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले, एथनॉल प्लांट के विरोध में बढ़ाता जा रहा है, जन आक्रोश…

ख़बर शेयर करें -

 

 

कालाढूंगी-विकास खंड कोटाबाग की ग्रामसभा के गांव सूरपुर चकलुवा में बनने वाले एथनॉल प्लांट का विरोध एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनको मरना मंजूर है, मगर गांव में तबाही फैलाने वाले इस एथनॉल प्लांट को गांव में बनने नहीं देंगे। इसी मांग को लेकर, गांव बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर एथनॉल प्लांट का विरोध किया।

 

ग्रामीणों ने उपजिकाधिकारी के सामने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि, गांव में एथनॉल प्लांट को लगाने के लिए, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, लोकनिर्माण, जल संस्थान और उद्यान विभाग समेत कई विभागों द्वारा अपनी अनापत्ति दे दी गई,

 

जिसमें सरासर झूठ बोला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्लांट के यहां लगने से गांव की आबोहवा पर गलत असर पड़ेगा। यह ग्रामीण क्षेत्र के भविष्य के लिए घातक साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वो हर आंदोलन के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *