शक्तिपीठ पूर्णागिरि में एक लाख साठ हज़ार श्रद्धालुओं ने किये दर्शन उपजिलाधिकारी नें भी किया कन्या पूजन…

चम्पावत- शारदीय नवरात्री की नवमी को टनकपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है आपको बता दें 26 सितम्बर पहली नवरात्रि से ही दूर दराज़ अन्य राज्यों से शक्तिपीठ माँ पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन सुरु हो गया था जिसके चलते आज आखरी नवरात्रि की धूम टनकपुर में भी देखने को मिली जहाँ भक्तों नें अपने नीजी आवास में कन्या पूजन किया

 

शक्तिपीठ पूर्णागिरि में एक लाख साठ हज़ार श्रद्धालुओं ने किये दर्शन उपजिलाधिकारी नें भी किया कन्या पूजन…

 

इसी क्रम में तहसील पूर्णागिरि उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टीया नें अपने आवास पर कन्या पूजन करते हुए कन्याओ को भोजन करवाया वही भारत नेपाल बोर्ड पर भी CISF जवानों और NNPC बनबसा की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया वही पूर्णागिरि तहसील उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टीया नें बताया टनकपुर में पहली नवरात्रि से ही भारी संख्या में श्रद्धालु पूर्णागिरि दर्शन करने आ रहे है

 

 

 

वही आकड़ो के अनुसार अभी तक करीब एक लाख साठ हज़ार श्रद्धालु पूर्णागिरि के दर्शन कर चुके है अभी भी श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू है वही टनकपुर मैं भी शारदीय नवरात्र की नवमी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है