रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (संगठन की जिलाध्यक्ष ने लगाएं गलत नीतियों के आरोप) रुद्रपुर भाईचारा एकता मंच में कल एका एक बागवत मंच गई। संगठन की गलत नीतियों के कारण भाईचारा एकता मंच की जिलाध्यक्ष सुमंत पंत सहित तीन बड़ी महिला पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया। वही पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन पंत ने इस्तीफा देने का कारण बताते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी महिलाओं की आड लेकर गलत कार्यों में लिप्त है। उन्होंने कहा कि जिस संगठन में महिलाओं का सम्मान होना चाहिए वहीं संगठन से जुड़े कुछ कथित पदाधिकारी महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। श्रीमती पंत ने कहा कि हमने संगठन के लिए अपना खून पसीना एक कर दिया था। लेकिन जहां नारी का सम्मान नहीं वहां बनें रहना नहीं चाहिए। उनके साथ संगठन की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शीला चौधरी और परवीन ख़ान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा सुमन पंत ने बताया कि उन्होंने एक नये संगठन की बुनियाद रखी है। जिसके माध्यम से महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समर्थन हासिल कर भाईचारा एकता मंच के उच्च पदाधिकारी अनैतिक कार्यों में लिप्त थे। आपकों बता दें कि इस संगठन के संस्थापक और केन्द्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार है। वही संगठन में कुछ और लोग भी जुडे हैं।जिन पर तथाकथित कार्यों में लिप्त होने का संगठन की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन पंत ने आरोप लगाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन पंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कही। इस दौरान सुमन पंत, शीला चौधरी, परवीन ख़ान मौजूद थे।
Related Posts
भाजपा सरकार ग़रीबी नहीं बल्कि गरीबों को मिटाने का काम कर रही है उदित राज
ख़बर शेयर करें -असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज पहुंचे रुद्रपुर कांग्रेस 50 से 55 सीटों…
प्रायोजित एच न पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए लीग के तीन मैच…….
ख़बर शेयर करें – नैनीताल-सी आर एस टी ओल्ड बॉयज क्लब द्वारा आयोजित तथा द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित एच…
रुद्रपुर पुलिस में पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारीगण के लिए संचालित किया गया सहजयोग कार्यक्रम…..
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पुलिस लाइन रुद्रपुर में सहजयोग ध्यान (Meditation) के माध्यम से वास्तव में…
