उत्तराखण्ड में भी ज्योति मौर्य पार्ट 2- पत्नी को पीएचडी कराया, बनी असिस्टेंट प्रोफेसर तो पति को छोड़ा …..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्या प्रकरण पूरे देश में चर्चा में रहा हर कोई इस प्रकरण पर चुटकी लेते नजर आया ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड में सामने आया है जहां एक पीड़ित पति पत्नी से इंसाफ मांग रहा है। हरिद्वार के रहने वाले नितिन जैन अपने पत्नी को पढ़ा लिखा कर प्रोफ़ेसर बना दिया फिर क्या पत्नी ने पति से धीरे-धीरे किनारा करना शुरू कर दिया है यही नहीं पत्नी ने पति के ऊपर कई तरह आरोप लगाकर मामला भी दर्ज कर दिया ऐसे में पीड़ित पति न्याय के लिए हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरने पर बैठा है।

 

पीड़ित पति नितिन जैन का हरिद्वार में कारोबार है पति का आरोप है कि पढ़ाई के समय से एक युवती से उसकी दोस्ती हुई जहां 2014 में हरिद्वार में कोर्ट मैं सुरभि गुप्ता से कोर्ट मैरिज की शादी के बाद से दोनों की जिंदगी पति-पत्नी अच्छी चल रही थी पत्नी को पढ़ा लिखा कर पीएचडी कराया जहां इस दौरान उसके पत्नी को बेटी पैदा हुई 2018 में उसकी नौकरी शिक्षा विभाग में रुद्रप्रयाग में लग गई जहां उसके पत्नी का एक व्यक्ति से संपर्क हुआ एक साल बाद पत्नी का हल्द्वानी के एक राजकीय महाविद्यालय मैं असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नौकरी लग गई जिसके बाद पत्नी उसके साथ प्रताड़ना करना शुरू कर दिया है।

 

यहां तक की यहां तक की पत्नी ने कई आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला भी दर्ज कराया यहां तक की पत्नी उसके बेटी से भी नहीं मिलने देती है. पीड़ित पति नितिन जैन कहना है कि ज्योति मौर्य प्रकरण आने के बाद उसको हिम्मत मिली और न्याय की उम्मीद है । पीड़ित पति नितिन जैन हरिद्वार से आकर हल्द्वानी के बुध पार्क में पत्नी से परेशान होकर धरने पर बैठ मांग की है कि उसको उसके बेटी को वापस किया जाए. पीड़ित पति नितिन जैन का कहना है कि पढ़ा लिखा कर पीएचडी कराया जिसके बाद प्रोफेसर की नौकरी मिली लेकिन पत्नी ने धीरे-धीरे उससे दूरियां बनाना शुरू कर दी जिसका नतीजा है कि आज उसको न्याय के लिए धरने पर बैठा पड़ा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *