विकासखण्ड गदरपुर की ग्राम पंचायत खेमपुर में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया…..

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर- विकासखण्ड गदरपुर की ग्राम पंचायत खेमपुर में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर 272 लाभार्थियों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलायी गयी। उक्त आयोजित कार्यक्रम में 15 विभागों स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हथकरघा विभाग, गन्ना विकास विभाग,

 

नलकूप विभाग, खाद्य विभाग, आयुष्मान भारत, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, नाबार्ड, प्रा० स्वास्थ्य केन्द्र, सितारगंज इत्यादि विभागों द्वारा स्टॉल लगाई गयी। उक्तानुसार आयोजित कार्यक्रम ग्रामपंचायत खेमपुर में 80 पुरुष एवं 192 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को समस्त विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- आत्मा योजना, के.सी.सी. और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक कृषि एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पी.एम.के.एस.वाई. योजना,

 

पी.एम. उज्जवला योजना इत्यादि योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया एवं मौके पर लाभार्थियों को सम्बन्धित विभागों द्वारा राजसहायता पर निवेशों / सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामपंचायत खेमपुर में 15 कृषकों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी का अनुभव सांझा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 11 लाभार्थियों को उनके द्वारा अपने प्रक्षेत्रों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम में श्री अरविन्द पाण्डे, मा० विधायक, गदरपुर, श्री गौरव पाण्डे, उपजिलाधिकारी, जनपदस्तरीय नोडल अधिकारी श्रीमती ज्योति पालनी अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, रूद्रपुर एवं ग्राम पंचायतवार नियुक्त नोडल अधिकारी श्री गोपाल सिंह चौहान, सहायक कृषि अधिकारी एवं श्री लेखराज, ग्रामप्रधान, नवजाति संगठन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, श्री बाबू सिंह तोमर, श्री सोमल सिंह, श्री एम.एस. जंगपांगी, लीड बैंक मैनेजर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *