भारतीय एकता मंच का हुआ गठन मिली बड़ी जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (गठन कार्यक्रम में शिरकत पहुंचने बसपा नेता और समाजसेवी सतपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा)-(मंच के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं) रुद्रपुर भारतीय एकता मंच का विस्तार पूर्वक गठन किया गया। नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बसपा नेता और समाजसेवी सतपाल सिंह ठुकराल व पूर्व पालिकाध्यक्ष और महिला कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने शिरकत की इस दौरान उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय एकता मंच समाज के दबे-कुचले लोगों को न्याय दिलाने में मददगार साबित होगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि भारतीय एकता मंच का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है

 

जिसके जरिए समाज के दबे-कुचले और गरीब परिवारों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं भारतीय एकता मंच के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। इसके अलावा पूर्व दर्जा मंत्री और कांग्रेस नेत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम लता सिंह ने कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप शिरकत करते हुए कहा कि शहर में अनेकों संगठन है, लेकिन भारतीय एकता मंच का गठन जिस उद्देश्य से किया गया उसका सीधा अर्थ है कि समाज के दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के अन्य संगठन अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए हमारा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन भारतीय एकता मंच से जुड़ी महिलाओं का उद्देश्य है कि समाज की उन महिलाओं को मंच पर लाया जाएं जो महिलाओं के अधिकारों के लिए सशक्त है।

 

कार्यक्रम में अपने संबोधन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने कहा कि भारतीय एकता मंच आने वाले समय में एक विशाल संगठन का रुप धारण करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में दहेज प्रथा, महिला उत्पीडन जैसे मुद्दों को भारतीय एकता मंच उन पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगा। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बसपा नेता और समाजसेवी सतपाल सिंह ठुकराल ने कहा कि भारतीय एकता मंच अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज को ऐसे मजबूत संगठन की जरूरत है जो बहन बेटियां पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे। एस पी ठुकराल ने कहा कि मैं संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

 

इस दौरान एस पी ठुकराल को भारतीय एकता मंच का संरक्षक चुना गया। इससेे पूर्व कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भारतीय एकता मंच के संस्थापक शादाब हुसैन ने भारतीय एकता मंच में केन्द्रीय प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार एम सलीम खान को सौंपी। इसके अलावा केन्द्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुमन पंत, केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी शीला चौधरी, केंद्रीय महासचिव की जिम्मेदारी परवीन ख़ान को, प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बेला मंगल सिंह को, प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी नूरजहां को, जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी वैशाली को, केंद्रीय सचिव की जिम्मेदारी रश्मि रस्तोगी को दी। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके उपरांत नव नियुक्त पदाधिकारियों का संस्थापक शादाब हुसैन, केंद्रीय प्रवक्ता एम सलीम खान, केन्द्रीय अध्यक्ष सुमन पंत, और शीला चौधरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *