कोटद्वार – शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों किया गिरफ्तार, वाहन सीज करने के साथ ही चालकों के डीएल किये निरस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 (कोटद्वार-07,सतपुली-02,लक्ष्मणझूला-01, श्रीनगर-01 व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों को मौके पर गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 118 चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के टायर के नीचे आई चार साल की मासूम बच्ची, पिता ने भी तोड़ा दम…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल…
हिंदी दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा अधिष्ठापन समारोह “पर्वेशनम” धूमधाम से मनाया गया……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- देवी रोड़ रोड स्थित मिक्स होटल के सभागार में आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और…
महिलाओं के प्रति अपमान व बदजुबानी से कटा ठुकराल का टिकट-आरपी सिंह
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में मतदान के लिए अब आठ दिन शेष बचे हैं,…
