बस दुर्घटना के साक्षियों को बयान दर्ज कराने के लिए किया गया आमंत्रित…

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम सलीम खान)(सू.वि.)- दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को बेनी बजार के पास किच्छा में वाहन रोडबेज बस संख्या यूपी-81 बीटी-6990 के वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही से चलाकर शिव कुमार को गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसमे शिव कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

 

उपरोक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा कौस्तुभ मिश्र को जांच अधिकारी नामित किया है।

 

जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि उक्त प्रकरण में यदि किसी को अपना पक्ष रखना हो अथवा किसी के पास कोई अन्य जानकारी हो तो वह 27 अप्रैल 2022 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक बयान हेतु या साक्ष्य/दस्तावेज सहित उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *