अहंकार से बचों यह सब कुछ नष्ट कर देता हैःबाबा फूलसंदे वाले…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में दूसरे दिन आज एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों के दिव्य सत्संग के दूसरे दिन प्रदीप कुमार मिश्रा जी द्वारा फूल माला पहनाकर शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया I उसके बाद सत्पुरुष बाबा फुलसंदे बाबा ने रामलीला के बड़े हाल में उपस्थित अपने अनुयायियों को कहां की हम लोग अहंकार में मतवाले होकर सोचते हैं कि हम ही करता है हमारी व्यक्तिगत चेस्टा से ही सब कुछ होता है किंतु यह भ्रांत धारणा है जो विराट शक्ति परम ब्रह्म परम पुरुष, अमृत ब्रह्म है वही सारे संसार को संचालित करता है हम सब को एक पारब्रह्म परमेश्वर की आराधना में ध्यान करना चाहिए

सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वाले यहां काशीपुर में रामलीला के मैदान में आयोजित 3 दिवसीय सत्संग समारोह के दूसरे दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म प्रवचन कर रहे हैं उन्होंने सत्संग के दौरान सभी श्रद्धालुओं से कहा परमात्मा के निमंत्रण में सूर्य ,चंद्रमा, नक्षत्र वायु जल शक्ल पदार्थ अपने-अपने निर्दिष्ट कर्म का यथा रीति संपादन करते हैं तथा तिल मात्र भी कल्पेश विमुख नहीं होते I

 

जिसके मंगलमय विधान से संतान प्रेषब से पहले ही माता के स्तनों में दूध की व्यवस्था हो जाती है उसी परम पुरुष के ऊपर निर्भर होने पर जीव को फिर और किसी विषय की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती प्रभु आज्ञा पर आश्रित रहना सीखो गुरु के द्वारा दी गई साधना को मन लगाकर करते रहो सदा मंगल होगा

 

परमेश्वर की कृपा बरसेगी अपनी प्रशंसा दोष तथा दूसरों की निंदा की आदत तुरंत छोड़ दो इसमें समय नष्ट मत करो अहंकार से बचो यह सब कुछ नष्ट कर देता है उन्होंने गुरु मंत्र परमेश्वर का मंत्र वेदोक्त मंत्र एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा यानी हे परमेश्वर तू सच्चा है तेरा नाम सच्चा है तू हमें अपनी ज्योति में विश्वास दे जपने साधने ध्यान करने का आह्वान किया

 

सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्री का पुष्प वर्षा द्वारा भव्य स्वागत किया इस दिव्य सत्संग में विजेंद्र पाल सिंह ,प्रदीप कुमार मिश्रा ,मनोज चौधरी, राजीव चौधरी ,राजेंद्र सिंह, वैरागी जी ,शशि चौधरी, संघमित्रा, सरिता चौधरी प्रियंक बाजपेई मनीष अमरेंद्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *