थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल पुलिस ने किया चरस तस्कर को  गिरफ्तार……..

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी- गिरफ्तार अभियुक्त : करन सागर पुत्र स्व0 श्री सुरेश सागर निवासी लामाचौड थाना मुखानी जनपद नैनताल उम्र-25 वर्ष सक्षिप्त विवरण:- श्रीमान प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष- कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी मय हमराहीयान के चकलुवा स्थिल लोहे के पुल से 100 मीटर आगे हल्द्वानी की और से अभियुक्त करन सागर पुत्र स्व0 श्री सुरेश सागर निवासी लामाचौड थाना मुखानी जनपद नैनताल उम्र-25 वर्ष को वाहन संख्या UK 04 K 5189 होण्डा सिटी कार में 280 ग्राम चरस तस्करी करते समय गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह पूर्व में भी अवैध चरस तस्करी में थाना मुखानी से वर्ष 2021 में जेल जा चुका है तथा आज भी पुराने केश के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय नैनीताल से तारीख से वापस आते समय रास्ते में कालाढूंगी क्षेत्र में अवैध चरस तस्करी कर रहा था । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 126/2024 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।

 बरामदगी का विवरणः

1-            280 ग्राम चरस

2-            वाहन कार संख्या UK 04 K 5189 होण्टा सिटी

 

गिरफ्तारी टीम:-

उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी

कानि0 834 राजा गौतम

कानि0 207 विरेन्द्र सिह राणा

कानि0 854 तेजपाल सिंह

थानाध्यक्ष कालाढूंगी

जनपद नैनीताल ।

FIR NO-   126/2024

धारा:-  8/20/60 NDPS ACT

दिनांक घटना- 20.12.2024

दिनांक सूचना- 20.12.2024

वादी-   उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी चौकी बैलपडाव थाना कालाढूगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *