गांधी कॉलोनी स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में कलश यात्रा….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-गांधी कॉलोनी स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में शुक्रवार को कलश यात्रा के उपरांत शनिवार सुबह श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया इससे पूर्व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात विद्वान पंडितों के संरक्षण में श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन प्रारंभ हुआ

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने मंदिर में पूजा अर्चना की और श्री रामचरितमानस अखंड पाठ के आयोजन में प्रतिभाग किया उल्लेखनीय है

 

कि रविवार को श्री रामचरितमानस अखंड पाठ के भोग उपरांत 20 जून को सायं 8 बजे से 11वां विराट श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाएगा जिसमें बाहर से आए भजन गायकों द्वारा सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति की जाएगी l इस अवसर पर सुनील यादव प्रदीप यादव विशाल यादव प्रीतम यादव विष्णु यादव मिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *