काशीपुर-मां मनसा देवी की विशाल शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री धामी…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- प्रत्येक वर्ष की तरह एक बार फिर से काशीपुर में नवरात्रि में निकाली जाने वाली मां मंशा देवी की विशाल शोभा यात्रा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में  है। इस बार मां मनसा देवी की विशाल शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे।

आपको बताते चलें कि वैसे तो इस शोभायात्रा का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना रहा है। उस वक़्त मां की प्रतिमा शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को एक टोकरी में सिर पर रखकर और  बाद में ठेले पर रखकर ले जाई जाती थी। धीरे धीरे यह स्वरूप समय के साथ आधुनिकता का रूप लेता गया और पिछले 49 वर्षों से इस शोभायात्रा में स्वचालित झांकियों का बेड़े के साथ साल दर साल इस शोभायात्रा का स्वरूप बढ़ता गया और इस शोभायात्रा के नेतृत्वकर्ता रमेश चंद्र शर्मा उर्फ खुट्टू मास्टर रहे। वर्ष 2010 में उनके आकस्मिक निधन के बाद उनके पुत्र विकास शर्मा ने इस शोभायात्रा की सफलता की कमान सँभाली। पिछले दो वर्षों से कोरोना वैश्विक महामारी के चलते इस शोभायात्रा का आयोजन सूक्ष्म तरीके से किया गया।

इस वर्ष आधुनिकता वाली शोभायात्रा के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और आगामी 3 अक्टूबर को यह शोभायात्रा अपने विशाल रूप में निकलेगी जोकि 3 अक्टूबर को दिन में 1 बजे माँ मंशा देवी मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चामुंडाअंदर पहुंचेगी जहां से वापस 3और 4 अक्तूबर की मध्यरात्रि में वापस मां मंशा देवी मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा आयोजकों के मुताबिक इस बार शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड वन निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के संग शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पानीपत के अलावा बिहार की लाइटे आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *