कोटद्वार पुलिस ने गोदाम में हुयी चोरी के अभियुक्त को चोरी के माल सहित धर दबोचा……

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- 27 मई सोमवार को वादी गोरव भाटिया, निवासी सीताबपुर देवीरोड़, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि अज्ञात व्यक्ति ने वादी के गिवाई स्त्रोत स्थित गोदाम से बर्तन, पीतल का सामान व कॉपर की तारे चोरी कर दी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल मु0अ0सं0 -136/2024, धारा-380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए  रविवार को अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त सलमान को फायर स्टेशन पुल के से पास से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। नाम पता अभियुक्त सलमान पुत्र बाबू, निवासी बड़ा मवाना गली न0- 07, थाना मवाना, जिला मेरठ उ0प्र0। पंजीकृत अभियोग  मु0अ0सं0 126/2024 ,धारा-380 भा.द.वि। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन आरक्षी  चंद्रपाल  आरक्षी  गौरव यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *