कुमाऊं कमिश्नर ने की कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा …..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-हल्द्वानी सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। जिसमें 14 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर आईजी कुमाऊं सहित मंडल के सभी अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

जिसमें कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई।  जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे, यही नहीं भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है।

 

लिहाजा समीक्षा करते हुए नैनीताल जिले के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले, पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर ने जमीन खरीदने वाले लोगों को जमीन खरीदने से पहले पूरी तरह से खोजबीन करने के सुझाव दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *