महिला स्वयं सहायता समूह की आजीविका वृद्धि हेतु नगर निगम श्रीनगर द्वारा भागीरथी स्वयं सहायता समूह के स्टाल का विधिवत उद्घाटन……

ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर- चार धाम यात्रा 2024 के अंतर्गत बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर गढ़वाल में श्रीयंत्र टापू स्थल पर दीन दयाल अंत्योदय योजना में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूह की आजीविका वृद्धि हेतु नगर निगम श्रीनगर द्वारा भागीरथी स्वयं सहायता समूह के  स्टाल का विधिवत उद्घाटन किया गया जिसका नाम पहाड़ी रसयाण रखा गया है जिसमे चार धाम में आने वाले तीर्थ यात्री एवं स्थानीय लोग पहाड़ी व्यंजनों, बुरांश जूस,

 

अचार, पापड़, पहाड़ी दाल,पिसा नामक,  का लुत्फ उठाएंगे उक्त स्टाल का उद्घटान नगर निगम श्रीनगर के सहायक नगर आयुक्त श्री अजहर अली एव श्री रविराज सिंह बंगारी द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में भागीरथी स्वयं सहायता समूह  की अध्यक्ष श्रीमती शांति भट्ट,कौशल्या देवी,मंजू देवी पूनम नेगी रश्मि सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *