लंबे समय से फरार चल रहा मेवात चढ़ा पुलिस के हत्थे, फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग कराने के नाम पर की थी लाखों की साइबर ठगी…….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस की साइबर ठगी करने वालों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही वादिनी श्रीमती लीलावती देवी पत्नी श्री हरिवंश सिंह नेगी, निवासी-ग्राम खण्ड मल्ला, पैठाणी द्वारा थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के साथ फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से गूगल पे के माध्यम से 4,31,287/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है।

 

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0-14/2022, धारा- 420, 120 (बी) भादवि 66 (सी) व 66 (डी)  आई.टी एक्ट भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसमें पौड़ी पुलिस द्वारा अभियुक्त परवेज को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दिया गया था। उक्त अभियोग में संलिप्त अमजद खान वर्ष-2022  से लगातार फरार चल रहा था व गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय पौड़ी द्वारा कुर्की वारंट भी जारी कर रखा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष पैठाणी को टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया था।

 

निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों एवं कुशल पतारसी- सुरागरसी कर अभियुक्त अमजद खान को पाबों चिपलघाट से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्त का नाम पता

अमजद खान पुत्र आस मोहम्मद, निवासी-उदाका, जिला-मेवात-हरियाणा।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0-14/22, धारा–420,120 बी भा.द.वि, 66 सी व 66 डी आई.टी.एक्ट।

पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष दीपिका बिष्ट
  2. अपर उपनिरीक्षक राहुल सिंह
  3. आरक्षी186 ना0पु0 नवाब हैदर
  4. आरक्षी 76 ना0पु0 धनजय पंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *