लुकास टीवीएस श्रमिकों का धरना 14 वे दिन भी जारी..

ख़बर शेयर करें -

भारतीय मजदूर संघ का 14 वां दिन भी गांधी पार्क में जारी रहा धरना प्रदर्शन

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) लुकास टी वी एस मजदूर संघ पन्तनगर उत्तराखंड सम्बध्द भारतीय मजदूर संघ का 14 वे दिन भी गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन जारी रहा। श्रमिकों की मांगों का समाधान न होने तक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रहेगा, श्रमिक संगठन आन्दोलन को तेज करने को बाध्य होगा।

 

प्रशासन व प्रबन्धन की मिली-जुली गठजोड़ के चलते श्रमिको को तपती धूप में धरना देने को मजबूर किया, 5 वर्षो से पंजीकृत यूनियन को मान्यता न देना व 2018 से वेतन वृद्धि न करना जैसे अनेकों प्रकार की तानाशाही का रवैया अपनाया जाना जारी है।

 

उपस्थित सदस्य:- मनोहर सिंह,बसन्त गोस्वामी,पंकज, ललित,आनन्द, हरीश,मातवर, राजेश, हरीश राणा, महावीर, अरविंद, नरेन्द्र, दीवान,बलवन्त, उपेन्द्र, गोपाल, सुरेन्द्र व दीपक आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *