लकड़ी तस्करों ने वन विभाग टीम पर किया जानलेवा हमला, दो वाहन क्षतिग्रस्त, चालक घायल…..

ख़बर शेयर करें -

वन विभाग ने लगभग 15 नामजद 19 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा….

बाजपुर-तराई पश्चिमी वन प्रभाग में, रामनगर रेंज के ज्वालापुर वन निगम द्वारा यूकेलिप्टस लॉट कटाई जा रही है।वन विभाग की टीम मुखबिर की सूचना पर यूकेलिप्टस से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने के लिए रात्रि के 8 बजे दबिश दी जिस पर लाठी-डंडों तेज़ धार हथियारो से लैस होकर महिला और पुरुषों ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वन विभाग का वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और जबरन ट्रैक्टर ट्रॉली को छीन कर ले गए।

 

वन विभाग की तहरीर पर 15 नामजद लगभग महिला सहित 19 अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। यहां बताते चलें ग्राम इटव्वा एवं गजरौला के कुछ व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर ट्रॉली उसे अवैध रूप से वृक्षों का कटान कर ढुलान मंजीत सिंह उर्फ मीता पुत्र जंगीर सिंह निवासी गजरौला इट्व्वा के घर के पास बनी अवैध चाला में मुखबिर खास की सूचना परलौट प्रभारी स्केलर किशन सिंह भण्डारी उत्तराखंड वन विकास निगम पूर्वी रामनगर अपने स्टाप हुक्म सिंह कोरंगा

 

वन उप टलक, कमल रावत स्केलर को साथ लेकर तथा बन विभाग रामगनर रैटा बन्नाखेडा के स्टफ को लेकर मंजीत सिंह उर्फ मीता के घर पर दविश दी किन्तु वे घर पर नही मिले हम लोगों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के टायरों की लीफ पर आगे बढे तो नानक सर गुरूद्वारा के पास अज्ञात घर पर एक सोनालिका ट्रैक्टर रंग नीला यूकेसिप्टस प्रकाष्ठ से लदा हुआ पाया ।जैसी ही हम लोगों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही कर रहे थे।

 

तभी मंजीत उर्फ मीता व जगीर सिंह मनवीर सिंह,जगीर सिंह,कुलवीर सिंह व् गुरमीत सिंह ,बब्लू सिंह,गुरमीत सिंह ,स्वर्ण सिंह व् हर्ष सिंह,हरविन्दर सिंह व् रतन सिंह ,गुरनाम सिंह व् जगीर सिंह , गीता पत्नी मनवीर सिंह ,एवं अन्य 3-4 महिलाओं तथा 10-15 अज्ञात व्यक्ति निवासी गण इट्टवा थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर लाठी डन्डों एवं धारदार हथियारों से लैस आकर हमारे साथ मारपीट ,गाली गलौच ,

 

धक्का मुक्की व वन विभाग के दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर ट्रैक्टर ट्राली को जबरन छीन कर ले गये।वाहन चालक गुरमीत सिहं को लाठी डन्डों से पीटकर घायल कर दिया।निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा वन विभाग की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *