भारतीये टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार समेत पहुंचे उत्तराखंड, नीम करौली बाबा के किए दर्शन…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन  महेंद्र सिंह धोनी  परिवार सहित कुमाऊं भ्रमण पर आए उनके आने का पता धोनी की पत्नी साक्षी के इस्ट्राग्राम आई डी पर स्टोरी में लगाया गया स्टेटस है, जो की काठगोदाम में खींचा गया है। धोनी के आने की सूचना मिलने से फैंस में खासा उत्साह  देखने को मिल रहा है मंगलवार दोपहर को जानकारी मिली की पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अपने। परिवार के साथ ज्योलीकोट पहुंच चुके है।और उनके काफिले में चार लग्जरी वाहन हैं।

 

जिसके बाद से  नैनीताल में धोनी के फैंस इंतजार करते रहे, लेकिन किसी भी स्तर पर  उनके आने की कोई  पुष्टि नहीं हुई।साथ ही  धोनी भवाली से कैंची धाम होते हुए रानीखेत के निकल गए थे। धोनी की पत्नी ने स्टेटस में बर्थ डे वीक लिखते हुए सूर्यास्त के समय पहाड़ों की लालीमा की एक फोटो भी instagarm पर पोस्ट की है।

 

धोनी के पूर्वजों का गांव अल्मोड़ा जिले में ही है। क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम रोशन करने के बाद धोनी कभी गांव नहीं आए। और अब महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग उत्तराखंड भ्रमण पर पहुंचे हैं।जहा उन्होंने सुकून के पल बिताए और अपने पुराने दिनों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *