कालाढूंगी- (जुबेर आलम) विगत 12 दिनों से घर से लापता हुए व्यक्ति का कालाढूंगी के वार्ड 2 से लगे जंगल में शव मिला। जंगल में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को शव मिल गया। उक्त शव सड़-गल जाने से पहचान हो पाना मुश्किल हो रहा था। वही कालाढूंगी पुलिस ने गुमशुदा की तहरीर देने वाले परिजनों को सूचना दी तो परिजनों ने पहचान की। फ़तेह पुर बागजाला कोटाबाग निवासी 57 वर्षीय दिनेश चंद्र सनवाल जो 8 दिसंबर को अपने घर से कालाढूंगी रिशेतदारी में आये थे और वापस नहीं लौटे थे। यह सुन और बोल भी नहीं सकते थे। परिजनों द्वारा कालाढूंगी पुलिस व राजस्व पुलिस को भी सूचना दी थी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
यहाँ जंगल में बकरी चराने गए अधेड़ की आकाशीय बिजली गिरने से मौत…..
ख़बर शेयर करें -बागेश्वर- बागेश्वर कपकोट के लीती निवासी 45 वर्षीय अधेड़ बकरियां लेकर जंगल गया हुआ था। जहां आकाशीय…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष में गांधी पार्क में चल रहा है माल्यार्पण कार्यक्रम…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मेयर रामपाल…
एमबीपीजी, हल्द्वानी में आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की माँगों का किया समर्थन
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने हल्द्वानी महाविध्यालय में सीटें बढ़ाने को लेकर चल रहे छात्र…
