मनोज पाठक ने मेहनतकश लोगों के बीच उत्साहपूर्ण रूप से हर्षित होकर मनाये त्योहार…

ख़बर शेयर करें -

कोटबाग विकासखंड के बीचाबंगर क्षेत्र में उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने खेत खलिहानों सहित सार्वजनिक क्षेत्र में निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहे मेहनतकश लोगों के बीच उत्साहपूर्ण रूप से हर्षित होकर दिवाली, गोवर्धन पूजा एवं भैय्या दूज त्योहार को परस्पर मिलकर मनाया।

 

 

 

 

बीचाबंगर क्षेत्र के लोग प्रातः से ही उत्साहित होकर मनोज पाठक व उनके परिवार का इंतज़ार कर राहे थे। पाठक बिठोरिया हल्द्वानी रहते हुए भी कोई भी उत्सव किसी न किसी बस्ती या गरीब परिवार को चिन्हित कर उनके बीच मानते हैं।

 

 

 

पाठक अपने जन्मदिन, अपनी विवाह की वर्षगाँठ को भी समाज के बीच ज़रूरत बंद लोगों बीच किसी न किसी रूप में खुसियों को बाँटकर मानते है। जिसका परिवार भाव उस उत्सव में दिखाई देता है। यहां रहने वाली आनंदी कहती है कि वास्तविक रूप में एक भाई के परिवार जैसा प्यार स्नेह पाकर हम सब धन्य हो जाते है।

 

 

 

 

इस दौरान पाठक ने क्षेत्र में परिवार के छोटे बच्चों को पुस्तकें एवं मिठाई बाँटी तथा संकल्प लिया की हम सब एक होकर राष्ट्र प्रथम के भाव से एक दूसरे को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *