मेयर रामपाल सिंह ने पर्यावरण मित्रों को बांटी मच्छरदानी और सैनिटाइजर……..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-मलेरिया दिवस से पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम में आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को मच्छरदानी और सैनिटाइजर वितरित किये। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि तराई में मच्छरों का प्रकोप हमेशा से ही रहा है। जिस कारण यहां मलेरिया डेंगू जैसी बिमारियां भी समय समय पर तेजी से फैलती रही है। गरमी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ जाता है जिसके लिए सभी को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए नगर निगम रुद्रपुर द्वारा समस्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान के साथ साथ दवा छिड़काव एवं फॉगिंग युद्ध स्तर पर किया जा रहा है लेकिन लोगों को खुद भी सफाई को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सफाई को लेकर जागरूक होंगे तो मच्छर का प्रकोप भी कम होगा और मच्छरों से फैलने वाली बिमारियां नहीं फैलेंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहरवासियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। साथ ही पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर है।

 

पर्यावरण मित्र अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बिना शहर की सफाई को दुरूस्त रखते हैं इसी लिए मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से पर्यावरण मित्रों को मच्छरदानी और सैनिटाइजर वितरित किये गये हैं। इस अवस पर सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल पार्षद सुशील चौहान, रंजीत सागर, राजेश जग्गा, विनय विश्वास, मुकेश राजोरिया, सुनील कुमार,सोनू मुल्तानी, लक्ष्मण चौहान, राजीव कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *