मीना शर्मा ने राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से मुलाकात कर राजनीतिक हालातों पर की चर्चा…

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने सोमवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा से मुलाकात कर राजनीतिक हालातों पर चर्चा की मीना शर्मा ने मेहरा को पुष्पगुच्छ देकर दीपावली पर्व की भी शुभकामनाएं दी l

 

 

 

बाद में मीना शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसीसी डेलीगेट परिमल राय के साथ यमुना कॉलोनी स्थित पूर्व सीएलपी लीडर प्रीतम सिंह के आवास पर पहुंची जहां उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएलपी लीडर प्रीतम सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की l

 

 

 

इस अवसर पर मीना शर्मा सहित प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत वरिष्ठ कांग्रेस नेता परिमल राय अनिल शर्मा और विधायक प्रत्याशी खजान गुड्डू आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *