रुद्रपुर विधानसभा में मीना शर्मा ने निभाया सामाजिक सरोकार, तीन दिन में एक दर्जन से अधिक विवाह समारोहों में हुईं शामिल….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं 66-रुद्रपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने बीते 2 से 4 मई तक रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित एक दर्जन से अधिक विवाह समारोहों में सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा का यह सामाजिक दौरा जनसंपर्क और जनता से संवाद का सशक्त माध्यम बन गया। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित सहज होटल में आयोजित समारोह में हाजी अवरार हुसैन की पुत्री के विवाह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

इसके पश्चात वे सिटी क्लब पहुंचीं, जहाँ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता स्वर्गीय श्याम स्वरूप पाल के पुत्र के विवाह समारोह में भाग लिया। इसी क्रम में उन्होंने गांधी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार के पुत्र जॉनी और आदर्श कॉलोनी निवासी डालचंद के पुत्र के विवाह समारोह में भी पहुंचकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

शर्मा ने कहा कि विवाह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। नवविवाहितों को आशीर्वाद देना न केवल एक परंपरा है, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। क्षेत्र की जनता से सतत जुड़ाव मेरी प्राथमिकता है।”

मीना शर्मा के इस सामाजिक सहभागिता अभियान को स्थानीय नागरिकों ने सराहा और कहा कि उनकी उपस्थिति से लोगों में आत्मीयता और राजनीतिक प्रतिनिधियों के प्रति विश्वास बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *