तो क्या शिव और ठुकराल पर भारी पड़ेगी कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा

ख़बर शेयर करें -

अंदरुनी तौर पर मीना शर्मा ने पछाड़ा भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा और निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रुद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा मौजूदा दौर में अपने निकटतम भाजपा उम्मीदवार शिव अरोरा और निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल से चुनाव प्रचार में आगे बढत बनाएं हुए हैं। जिसका मुख्य कारण यह है कि पूरे जिले से कांग्रेस पार्टी ने एक मात्र महिला प्रत्याशी को रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर बात करें महिला मतदाताओं की तो उन्होंने भी कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को हाथों-हाथ लेना का मन बनाया है। महिलाओं की पहली पसंद बनी मीना शर्मा इन चुनावों में जमकर चर्चाओं में हैं। कांग्रेस का यह ट्म कार्ड काफी हद तक ठीक साबित हो रहा है। मीना शर्मा जहां भी चुनावी जनसंपर्क के पहुंच रही वहां अधिकांश महिलाएं उनकी आरती उतार कर फूल मालाओं से स्वागत करती नजर आ रही है। अगर बात करें युवा मतदाताओं की उनकी भी ये ही राय है

 

कि इस सीट इस बार मीना शर्मा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब कोई महिला विधायक इस सीट से प्रतिनिधत्व करेंगी। युवा मतदाताओं में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसके अलावा मीना शर्मा हर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा बुजुर्ग मतदाताओं में उनकी मजबूत पकड़ खुलकर सामने आ रही है। बुजुर्ग मतदाताओं का कहना है कि इस बार हम अपनी बहु को इस सीट से मौका देंगे। इसकी एक वजह और भी है, मीना शर्मा नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की चैयरमेन भी रह चुकी है। अपने कार्यकाल में उन्होंने हर क्षेत्र के लिए विकास कार्यों किए, लोगों का कहना है कि जिस तरह उन्होंने चैयरमेन रहते हुए जनहित के मुद्दों पर काम किया,उसी तरह विधायक बनने के बाद उनका फोकस विकास कार्यों पर होगा। मीना शर्मा एक अल्प परिवार की ग्राहणी है। उनके पति अनिल शर्मा भी अपने मधुर व्यवहार और हंसमुख स्वभाव से खासे चर्चित है। अनिल शर्मा जिसे भी मिलते हैं उससे हंसमुख स्वभाव से बात करते हैं।

 

वही मीना शर्मा के स्वर्गीय ससुर क्षेत्र के जाने माने पंडित रहें थे। उनके निधन पर सारा शहर उमड़ पड़ा था। वही मीना शर्मा गुजरात राज्य से हैं। उनका विवाह रुद्रपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा से हुआ था। जिसके बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज ने मीना शर्मा को राजनीति में अहम योगदान दिया। वही उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रुद्रपुर नगर पालिका परिषद का चुनाव लडा, और जीत हासिल की। जिसके बाद कांग्रेस में उनका कद और ऊचा हों गया।अब बात करते हैं निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल की ठुकराल शिक्षा के दौरान ही राजनीतिक में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर से अध्यक्ष पद का चुनाव लडा और जीत हासिल की इसके बाद उन्होंने रुद्रपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का चुनाव लडा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने आर एस एस और भाजपा में राजनीतिक शुरू की। भाजपा के टिकट पर उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लडा और प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के बाद पार्टी ने मंत्री पद से महरूम रखा। लेकिन उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा काम आई। उन्होंने नजूल भूमि पर मालिकाना हक जैसे जटिल मुद्दों को लेकर भरस्क प्रयास किए और उसका समाधान करने में सक्षम साबित हुएं। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने इस सीट से टिकट नहीं दिया। उनकी जगह भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को पार्टी ने टिकट दे दिया।

जिसके बाद उन्होंने भागी तेवर दिखाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोक दी। वही पार्टी ने उनकी बगावत का जवाब देते हुए उन्हें भाजपा से छह सालों के बाहर कर दिया। अब बात करते हैं भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की शिव अरोरा भाजपा के लंबे समय से नामित जिलाध्यक्ष है। ठुकराल का टिकट काटने के बाद भाजपा में बगावत शुरू हो गई। पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को टिकट दिया, और ठुकराल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। राजनीति में शिव अरोरा की कोई अहम भूमिका निभा रही हैं। लेकिन जनहित के मामलों को लेकर वह हमेशा सक्रिय रहे। सूत्रों के मुताबिक जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत का एकाएक स्थानांतरण हो गया था। इसके पीछे भी उनकी भूमिका रही थी। हालांकि मौजूदा समय में शासन ने पूर्व एस एस पी दलीप सिंह कुंवर का स्थानांतरण कर उनकी जगह पुनः पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह को पुनः जनपद ऊधम सिंह नगर की कमान सौंप दी है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी करीबी माने जाते हैं। वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी उनके नजदीकी सम्बन्ध है। इस सबके बावजूद भी कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा चुनावी रण में सबसे आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *