मीना शर्मा ने भरी हुंकार एक महीने में पुल न बनने पर आंदोलन की चेतावनी…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) सिविल लाइंस क्षेत्र के शिवनगर से सीधे जोड़ने वाले पुल की निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।कल्याणी नदी पर बना यह पुल साल 2021 में आई आपदा में तहस नहस हो गया था।

 

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बांस का अस्थाई पुल बना लिया था। इससे मात्र पैद ही गुजरा जा सकता है। शिवनगर बस्ती में इस पुल के निर्माण को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा इस दौरान कहा कि शिवनगर को जोड़ने वाला पुल अगर एक महीने में नहीं बना तो लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।आम जनता को होने वाली दिक्कतों से भाजपा नेताओं और संरकार कोई सरोकार नहीं है।इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,सरोज रानी, मंजू देवी,अलका भट्ट सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *