मेयर साहब की निकाली शव यात्रा सर मुंडवाकर किया पिंडदान अपनी मांगों पर अड़े सफाई कर्मी….

ख़बर शेयर करें -

कर्मचारियों का हल्ला बोल जारी,सर मुंडवाकर निकाली मेयर शव यात्रा…

हल्द्वानी-(जफर अंसारी) हल्द्वानी में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल जारी है। पिछले 5 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आज मेयर जोगेंद्र रौतेला की शव यात्रा निकाली, इस दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मेयर और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, यही नहीं पार्षद रोहित कुमार ने शव यात्रा में सर मुंडवाकर पिंडदान भी किया,

 

विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये मानदेय दिया जाना है लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद नगर निगम ने यह व्यवस्था लागू नहीं की है लिहाजा मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है,

 

कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान नैनीताल रोड में जाम भी लगा जिसे खुलवाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय नहीं दिया जाता तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। वहीं इस पूरे मामले में किसने क्या कहा आप भी सुनिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *