कृषि और समाज कल्याण मंत्री जनपद के दौरे पर..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम् सलीम् खान) मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखण्ड सरकार श्री गणेश जोशी तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रमानुसार मा0 मंत्री श्री गणेश जोाशी 17 अप्रैल 2022 को 04ः00 बजे बजे पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगें वहां से 05ः00 बजे निकट डीपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुमसानी, बाजपुर पहुंचेगे वहां आरक्षित/रात्रि विश्राम। दिनांक 18 अप्रैल, 2022 सोमवार को सुश्री उमा जोशी के निवास स्थान हरसान, बरहैनी, बाजपुर में स्वागत समारोह के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, तत्पश्चात प्रातः 10ः30 बजे सभागार, पंतनगर विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय सम्बन्धी समीक्षा बैठक करेंगे।

 

तदोपरान्त अपराह्न 02ः15 बजे से 03ः00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा, इसके पश्चात 03ः15 पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी के आवास शुक्ला फार्म पहुंचेंगे। सांय 04ः10 बजे ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर रोड, रूद्रपुर, सांय 05ः15 बजे से 08ः00 बजे तक मंडी समति गेस्ट हाउस, काशीपुर में आरक्षित। तदोपरान्त 08ः15 बजे श्री गजेन्द्र पाल सिंह जी के सुपुत्र के विवाह समारोह, गौतमी हाईट्स, काशीपुर में प्रतिभाग करेंगे इसके पश्चात् 09ः30 बजे निकट डीपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुमसानी, बाजपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

 

दिनांक 19 अप्रैल, 2022 मंगलवार को प्रातः 09ः30 बजे मण्डी परिषद् सभागार में जनपद ऊ0 सिं0 नगर के सभी मण्डी समिति के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ बैठक करेंगे। तद्ोपरान्त 10ः30 बजे मण्डी परिषद सभागार में तराई बीज निगम की समीक्षा बैठक करेंगे तत्पश्चात अपराह्न 01ः00 बजे से 01ः45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। अपराह्न 02ः10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *