इंदिरा हरदेश की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मीना शर्मा ने किया प्रतिभाग……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंची, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस की बरिष्ठतम नेता स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा हरदेश की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

 

इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की l कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शर्मा के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, मधु सांगुड़ी,प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस श्रीमती सुनीता कश्यप, राधा बिष्ट, राधा आर्य,विमला सांगुडी, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *