विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यालय पर मुख्यमंत्री राहत कोष से बाटे आर्थिक सहायता चैक…….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यालय पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से जरूरतमंदो को आर्थिक सहायता चैक वितरित किये। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रो के लोगो को  चैक वितरित किये जिसमे जाफरपुर, खानपुर, रम्पुरा, रविंद नगर, आदर्श कालोनी, शिव नगर, गांधी कालोनी क्षेत्र के लोग लाभान्वित हुए।

 

विधायक शिव अरोरा ने कन्या विवाह, बीमारी इलाज हेतु चैक सोपे उन्होंने कहा विधानसभा में  लगातार लोगो को आर्थिक सहायता हेतु चैक सौपे जा रहे हैं उनका प्रयास है क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर  लोगो को कन्या विवाह ,बीमारी के इलाज हेतु  अधिक से अधिक  मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता मिल सके।

 

विधायक शिव ने आज 48 लोगो को मुख्यमंत्री राहत कोष से  चैक वितरित किये । इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, हरीश भट्ट, सुशील गाबा, शालनी बोरा, मंडी अध्यक्ष के के दास, महेश कोली, जगदीश विश्वास, माही सकलानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *